Tranding

अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति निवारण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 26 जून को भी अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति निवारण दिवस मनाया गया।इसी क्रम में आज भी शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थान,कार्यालयों से नशा मुक्ति निवारण दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी,मशाल जुलूस काआयोजन किया गया,इसअवसर पर, बालिका उच्च विद्यालय बेतिया संत रेशा उच्च विद्यालय,केआर हाई स्कूल,आमना उर्दू स्कूल, विपिन उच्च विद्यालय, एनसीसी कैडेट,पुलिस प्रशासन,होमगार्ड,विद्यालयों के छात्र छात्राओं,अन्य विभागों के द्वारा इसअवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए,जिससे यह संदेश दिया गया कि नशा करना पूरे परिवार के लिए बर्बादी का होना है। नशा करने से मनुष्य विभिन्न प्रकार के बीमारियों से ग्रसित हो जाता है,इसकेअलावाआर्थिक तंगी, कार्य करने की क्षमता घट जाती है,परिवार गरीबी से जूझता रहता है,साथ ही विभिन्न समस्याओं एवं मुसीबतों का सामना करना पड़ता है,इसलिए हम सभी को चाहिए कि नशा नहीं करें, जिससेअपनी परिवार की जान माल की रक्षा हो सके। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, कर्मियों ने यह जिज्ञासा व्यक्त की कि इस नशा मुक्ति निवारण दिवस पर हम लोग यह संकल्प लेते हैं कि जीवन में कभी भी नशा नहीं करेंगे, और न ही इसके पास फटकेगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
113

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026