गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
युवा धर्मगुरु कारी मोहम्मद अनस रज़वी ने कहा कि ईद-उल-अजहा के मौके पर मुसलमान बड़ी संख्या में कुर्बानी अदा करते हैं। दीन-ए-इस्लाम में कुर्बानी देना वाजिब है। जिन पर कुर्बानी वाजिब है वह क़ुर्बानी जरूर कराएं। कुर्बानीगाहों के चारों तरफ पर्दा लगाकर कुर्बानी करें। साफ-सफाई का ख्याल रखें। अपशिष्ट पदार्थ, खून व हड्डी वगैरा इधर-उधर न फेंके बल्कि गड्ढे में दफ़न कर दें। प्रशासन का सहयोग करें। कुर्बानी के मौके पर फोटो व वीडियो न बनाएं। सोशल मीडिया पर कुर्बानी से संबंधित किसी भी तरह का मजाकिया मैसेज व जोक्स पोस्ट करने से सख्ती के साथ बचें। कुर्बानी इबादत है। कुर्बानी के दीनी मसाइल जानने के लिए 7860799059 पर संपर्क किया जा सकता है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025