शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई के संबंधित सदस्यों ने संवाददाता को जानकारी दी कि बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ अपने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया। उक्त बातों की जानकारी संतोष प्रसाद,बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा पश्चिमी चंपारण ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी,बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ,बिहार पटना के राज्य कर्मियों की बैठक में लिए गए निर्णय केअनुसार पुरानी पेंशन बहाल करने,ठेका पर बहाली करने,संविदा समाप्त करने,संविदा पर बहाल कर्मी को नियमित करने,वेतन पुनरीक्षण समिति का गठन करने,कर्मचारियों के 18 माह से बकाया महंगाई भत्ता का भुगतान करने जैसी विभिन्न मांगों की पूर्ति के लिये जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी के समक्ष राष्ट्रीय परिवाद मार्च आयोजित करते हुए मांग पत्र मुख्यमंत्री को समर्पित करने का निर्णय लिया,जिसकेआलोक में संघ के पदाधिकारीगण जिलाधिकारी को आवेदन देते हुए बताया कि प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026