हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
जिलाधिकारी, कानपुर नगर विशाख जी. द्वारा जाजमऊ प्रवेश द्वार पर किये जाने वाले सौन्दर्यीकरण के क्रम में स्थल का नगर आयुक्त आई0आई0टी0 के विशेषज्ञ सत्यकी रॉय एवं प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निम्नवत् निर्देश दिये गये जिलाधिकारी द्वारा सड़क के किनारे कैरिज वे एवं फूटपॉथ पर हुए अतिक्रमण हटाने एवं गन्दगी को स्वच्छ करते हुये एक समान रंग/थीम में सौन्दर्यीकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।किनारे-किनारे एवं ट्रैफिक आइलैंड पर विभिन्न मुद्राओं में योगासन करते हुये मूर्तियां, महापुरूषों की प्रतिमायें] फसाड लाईटिंग आदि एक थीम के आधार पर लगाते हुये सौन्दर्यीकरण कराये जाने के दिये गये निर्देश। साथ ही पूर्व से सड़क के किनारे के0डी0ए0 द्वारा करायी गयी हरियाली (greenary) को दुरूस्त कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जाजमऊ चौकी से सर्किट हाउस/मॉल रोड की ओर जाने वाले चौराहे के सौन्दर्यीकरण यथा सड़क का चौड़ीकरण] फुटपाथ] ड्रेनेज व्यवस्था] रिटेनिंग वॉल एवं हरियाली विकसित किये जाने के दिये गये निर्देश। उक्त कार्य के दौरान यह सुनिश्चित किया जाये कि पेड़ों को काटने की आवश्यकता न पड़े एवं मार्ग में आने वाले बिजली के खम्भों यूनिपोल इत्यादि को किनारे शिफ्ट किया जाये। इस हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026