Tranding

पार्षद रेनू अर्पित यादव ने जलकल नगर निगम अधिकारियों को दूषित पेयजल भेंट किया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

दक्षिण वार्ड 45 विश्व बैंक बर्रा के अंतर्गत डी ब्लॉक में, एच ब्लॉक में, एच आई कॉलोनी में लगातार वाटर सप्लाई में दूषित पेयजल आ रहा था।जिसकी शिकायत पार्षद रेनू अर्पित यादव के द्वारा नगर आयुक्त और महाप्रबंधक को की गई। जिस पर महाप्रबंधक केपी आनंद,अधिशासी अभियंता पी के जौहरी एवम अवर अभियंता अश्वनी यादव के द्वारा मौके पर जाकर वार्ड 45 विश्व बैंक बर्रा का निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक ने देखा कि लगभग 40 वर्ष पुरानी वाटर लाइन है जो की घरों के पीछे सीवर लाइन से कनेक्ट होकर के केडीए द्वारा डाली गई थी जो पूर्ण रूप से जर्जर हो गई है जिस कारण दूषित पेयजल घरों में जा रहा है।पार्षद रेनू अर्पित यादव के द्वारा महाप्रबंधक को दूषित पानी की बोतलें भेंट की गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
91

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026