तकनीकी सलाहकार अभिषेक दत्ता की टीम ने की जांच।
बनकटां उर्फ भेउसां गांव में हुए कार्यों को सराहा।
खजनी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
विकास खंड के परफॉर्मेंस ग्रांट योजना में चयनित 3 ग्रामसभाओं साखडांड़ पांडेय,जयपालपार और भेउंसा उर्फ बनकटां में हुए विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची लखनऊ के अधिकारियों की जांच टीम ने तीनों गांव में परफॉर्मेंस ग्रांट योजना के तहत अब तक कराए गए सभी विकास कार्यों की सिलसिलेवार जांच की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ के परफॉर्मेंस ग्रांट योजना के तकनीकी सलाहकार अभिषेक दत्ता और उनकी टीम ने योजना में चयनित गांव में पहुंचकर विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। जिनमें गांव के संपर्क मार्गो खेल मैदान पंचायत भवन स्कूलों के कायाकल्प जिम पथ प्रकाश पेयजल व्यवस्था आदि की जांच की जिनमें भेउंसा उर्फ बनकटां गांव में हुए सभी विकास कार्यों को बेहतरीन बताते हुए अधिकारियों ने ग्रामप्रधान की सराहना की।
बता दें कि परफारमेंस ग्रांट योजना में चयनित गांव में अब तक हुए विकास कार्यों के सापेक्ष सिर्फ 50 फ़ीसदी धनराशि का ही भुगतान हुआ है शेष धनराशि का भुगतान जांच रिपोर्ट शासन तक पहुंचने के बाद ही दी जाएगी। योजना के तहत लखनऊ की टीम ने ब्लॉक के तीनों ग्राम सभाओं में पहुंचकर जांच की इस दौरान खजनी ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय कुमार सिंह भेउंसा उर्फ बनकटां गांव के सचिव प्रसून मिश्रा ग्रामप्रधान प्रतिनिधि झिनकान बेलदार जयपालपार गांव के सचिव रामेश्वर और ग्रामप्रधान ध्रुव सिंह साखडांड़ पांडेय गांव के ग्रामप्रधान ग्राम पंचायत अधिकारी गंगा प्रसाद सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026