Tranding

विद्यालयों में भी टेन और जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराना हुआ अनिवार्य।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले के स्कूलों में टेन नम्बर और जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य हो गया है, मगर जिले के कई विद्यालय इसको करने में आनाकानी कर रहे थे,जिसको लेकर बेतिया, नरकटियागंज व बगहा के बीआर सी में कैंप लगाकर जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस कार्य को लेकर बेतिया के बीआरसी में प्रधानअध्यापकों की भीड़ इकट्ठा हो गई,जीएसटी रजिस्ट्रेशन को लेकर समग्र शिक्षा के शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी,योगेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि विगत वर्ष ही इन विद्यालयों के प्रधानअध्यापकों के द्वारा जीएसटी रजिस्ट्रेशन करा लेना था,मगर नहीं करा पाए तभी इसको कराने के लिए कैंप लगाकर बीआरसी में जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों को जो राशि दी जाती है उसका आय व्यय का लेखा-जोखा देना अनिवार्य हो गया है। इस संबंध में सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,प्रधानअध्यापकों को आदेश दिया गया है कि वह अपने-अपने विद्यालयों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन करा लें और निकासी एवं व्यंन पदाधिकारी उसके आय वयय का लेखा-जोखा अद्यतन रखें और इसका अद्यतन प्रतिवेदन कार्यालयों में जमा करेगें,ताकि विभाग को भेजा जा सके।

विद्यालयों की जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रधानाध्यापकों को पैन कार्ड, आधार कार्ड,फोटो और मोबाइल नंबर देनाअनिवार्य होगा,तभी जाकर जीएसटी रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
106

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026