Tranding

बिल्हौर घाटमपुर न्यायिक क्षेत्राधिकार वापसी गजट क्रियान्वन को संघर्ष समिति देगी धरना।

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

 कानपुर नगर की तहसीलों बिल्हौर एवम घाटमपुर के न्यायिक क्षेत्राधिकार की नगर वापसी गजट का क्रियान्वन कराने को संघर्ष में लाई जाएगी तेजी ।बिल्हौर घाटमपुर न्यायिक क्षेत्राधिकार वापस लाओ संघर्ष समिति की बैठक में बोलते हुए संघर्ष समिति संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा अध्यक्ष द लायर्स एसोसिएशन ने कहा कि न्याय क्षेत्र वापसी के हमारे संघर्ष को जनहित में पाते हुए प्रदेश सरकार की संस्तुति पर 14 जून 2019 को राज्यपाल ने गजट जारी कर दोनों तहसीलों के न्यायिक क्षेत्राधिकार को वापस कानपुर नगर में जोड़ दिया था किंतु गजट का क्रियान्वयन न होने से आज भी दोनो तहसीलों के वादकारियों /अधिवक्ताओं को प्रतिदिन माती जाने आने में 220 से 240 किलोमीटर की कई वाहन बदल दुरूह यात्रा करनी पड़ रही है जो न्याय चला जनता के द्वार सिद्धांत के विपरीत है गजट के क्रियान्वयन हेतु हमारे प्रतिवेदनो पर पहले न्याय विभाग के उपसचिव अरुण कुमार राय फिर शासन के विशेष सचिव संजय कुमार वर्मा द्वारा महानिबंधक मां उच्च न्यायालय इलाहाबाद को गजट क्रियान्वयन हेतु पत्र भेजें गए किंतु अभी तक क्रियान्वन नही हुआ है।अब गजट के शीघ्र क्रियान्वन हेतु हम आंदोलन को और गति देंगे।प्रथम चरण में 13_07_2023 दिन गुरुवार को गजट सम्मान धरना दिया जाएगा।

प्रमुख रूप से पी के चतुर्वेदी संजीव सोनकर एस के सचान राजीव मिश्रा संजीव कपूर दानिश कुरेशी जितेंद्र शुक्ला इशू सोनकर रजनीश भट्ट मोहित शुक्ला सत्यम शुक्ला सुनील सविता अंकुर गोयल ओ पी दुबे आदि रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
100

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026