Tranding

भ्रष्टाचार के रथ पर सवार धृतराष्ट्र बनी सरकार।

सत्याग्रह संकल्प के 2 वर्ष हुए पूरे,जिम्मेदार बने मूकदर्शक।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

प्रधान लेखाकार के वार्षिक लेखा परीक्षण रिपोर्ट पर आधारित लोक निर्माण विभाग गोरखपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन द्वारा चलाए जा रहे सत्याग्रह संकल्प 12 जुलाई 2023 को 730 दिन यानी 2 वर्ष पूरे हुए वैधानिक कार्रवाई अभी तक नदारद है। शंखनाद कार्यक्रम में डॉ. जेपी नायक संरक्षक,उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि लोक निर्माण विभाग गोरखपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध

भ्रष्ट शासकीय, प्रशासकीय तंत्र 

की कारगुजारियो को सार्वजनिक करते हुए निरंकुश भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रेषित ज्ञापन को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपेक्षा का शिकार बनाते हुए सत्याग्रह संकल्प को कुचलने के कुचक्र किया गया।

 जिसके विरुद्ध संगठन ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के विरुद्ध मय शिकायत पत्र ज्ञापन विगत माह मुख्य सचिव भारत सरकार को प्रेषित करते हुये वैधानिक करवाई करने की अपेक्षा किया था ।

जिला अधिवक्ता बार एसोसिएशन के महामंत्री, एडवोकेट योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि ज्ञापन लेने से इनकार किया जाना भ्रष्टाचारियों को संरक्षण प्रदान किए जाने की प्रवृत्ति को बल प्रदान कर, सत्याग्रहियों के सत्याग्रह संकल्प को असफल करने का संगठित षड्यंत्र किये जाने की पुष्टि करता है।

ऐसे में यह कहा जाना अतिश्योक्ति नही होगा कि "भ्रष्टाचार के रथ पर सवार धृतराष्ट्र बनी सरकार"।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में सत्याग्रह संकल्प की उपेक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए काला अध्याय है और अहिंसात्मक सत्याग्रह संकल्प के पुरोधा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसात्मक आंदोलनों का घोर उल्लंघन व उपेक्षा है।

 अब यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि वर्तमान शासक अंग्रेजी दमनकारी नीति पर आमादा है। 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पांडे "राजू" ने हुंकार भरते हुए कहा कि भ्रष्टाचार एक सभ्य समाज के लिए अभीसप्त बीमारी है, जिसके परिणाम भविष्य में व्यवस्था के पोषकों के लिए गंभीर होंगे। उक्त के क्रम में संगठन के प्रदेश संयोजक डी एन सिंह, जिला मंत्री राम चंद्र दुबे, महराजगंज जिला अध्यक्ष जाकिर अली, संत कबीर नगर जिला अध्यक्ष साहेब राम साहनी आदि ने अपने उद्बोधन में भ्रष्टाचार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी लल्लन दुबे ने किया।

कार्यक्रम में कुशीनगर जिला अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, राजेश्वर पांडे, ई.आरके श्रीवास्तव, शमशेर जमा खान,वीरेंद्र वर्मा, एडवोकेट सबीना खातून, अशोक सिंह एडवोकेट,सौरव सिंह एडवोकेट, सोनी शुक्ला, नदीम अजीज आदि सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
125

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026