Tranding

एनीमिया में मददगार होगा सहजन का पौधा।

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

भारत सरकार द्वारा चलाए गए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में महत्वपूर्ण , बीफ्स कार्यक्रम मे किशोरों में होने वाली बीमारी एनीमिया को कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयरन की गोली प्रत्येक प्राइमरी स्कूल सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल, इंटर कॉलेज आंगनवाड़ी सेंटर इत्यादि पर किशोर किशोरियों को आयरन की गोली सप्ताह में एक बार खिलाई जाती है ,विगत कई वर्षों से चलाए गए अभियान में संतोषजनक परिणाम न प्राप्त करने पर एक पहल नेचुरल फूड के ऊपर ध्यान दिया जाने का विचार किया गया। इस क्रम में सहजन का फल बहुत ही महत्वपूर्ण है और जो आसानी से प्राप्त हो सकता है, जिसे खाकर किशोर किशोरिया स्वस्थ रहेंगी और उनके अंदर खून की कमी भी नहीं पाई जाएगी। इसी क्रम में प्रत्येक जिले के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय , उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,इंटर कॉलेज इत्यादि के प्रांगण में एक अभियान चलाकर सहजन की पौधा लगाया जा रहा है। जिससे आने वाले भविष्य में इसे खाकर एनीमिया को दूर भगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में किशोर स्वास्थ्य काउंसलर ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ,खंड शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ,अध्यापक, आंगनवाड़ी इत्यादि की मदद से यह अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पर सहजन का पौधा लगाया गया।

Karunakar Ram Tripathi
101

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026