Tranding

मोहम्मद आकिब अंसारी को ऑल इंडिया पसमान्दा मुस्लिम महाज़ का गोरखपुर जिला अध्यक्ष बनाया गया।

मोहम्मद इरफानुल्लाह खान

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

     सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर, एम. ए. एकेडमी के प्रबंधक, पूर्व पार्षद प्रत्याशी, हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल से गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा अध्यक्ष, गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवी, साहित्य प्रेमी व रक्तदाता मोहम्मद आकिब अंसारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज हनीफ व प्रदेश अध्यक्ष शमीम अंसारी के निर्देशानुसार संगठन के प्रति उनकी विचारधारा, लक्ष्य, उद्देश्यों एवं कार्य पद्धति में रूचि को देखते हुए ऑल इंडिया पसमान्दा मुस्लिम महाज़ से गोरखपुर नगर निगम का जिला अध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज हनीफ ने कहा कि संगठन का उद्देश्य राष्ट्रवादी भारतीय मूल के पसमांदा मुस्लिम समाज को उनके प्रबल सामाजिक, राजनैतिक, प्रतिद्वंदी के वर्चस्व एवं षड्यंत्र के प्रति जागरूक एवं सचेत कर उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी बनाकर संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर उनमें शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक सोच उत्पन्न कर उन्हें सतत विकास हेतु कार्य करना तथा राष्ट्र के निर्माण में उन्हें भागीदारी बनाकर समग्र विकास की ओर अग्रसर करना है। प्रदेश अध्यक्ष शमीम अंसारी ने बताया कि 17 जुलाई 2023 को पूरे प्रदेश का पसमान्दा चेतना सम्मेलन उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित किया जाएगा , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक राज्यमंत्री माननीय दानिश आजाद अंसारी जी रहेंगे। वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर के मंडल प्रभारी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री तैय्यब अंसारी ने बताया कि पूरे प्रदेश के सभी पसमांदा मुस्लिम नवनिर्वाचित पार्षदों व पार्षदी चुनाव में दमदारी से भागीदारी करने वाले पार्षद प्रत्याशियों को लखनऊ में मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष बनाने के उपरांत सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय, हाजी मोहम्मद निहाल अंसारी, तैय्यब अन्सारी, सरदार जसपाल सिंह, डॉक्टर एहसान अहमद, विजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ विनय श्रीवास्तव, हाजी जलालुद्दीन कादरी, मकसूद अली, अशफाक हुसैन मेक रानी, राज शेख, शफीक अहमद, वसी अहमद, मोहम्मद कलीमुल्लाह, सत्यम गहलोत, इमरान खान आदि लोगों ने मुबारकबाद पेश किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
258

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026