शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के खुदाबख्श चौक पर एक टेंपो वाला गलत साइड से घुसकर भीषण जाम फंसा दिया,जिस
के कारण कई वाहन एक दूसरे से टकराकर कई चालक चोटिल हो गए। यातायात थाना खुलने के बाद भी यातायात नियंत्रण नहीं हो पा रहा है और रॉन्ग साइड से टेंपो,बाइक वाले गलत साइड से घुस जा रहे हैं,जिससे जाम की समस्या बन जा रही है,यह यातायात पुलिस के नहीं रहने से ही ऐसा हो रहा है,यातायात थाना व पुलिस मात्र दिखावा का काम कर रही है। वाहनों के बुरी तरह फस जाने के कारण जाम की समस्या तो लगता ही है, इसके अलावा वाहन चालकों में एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा, मारपीट,गाली-गलौज भी होना शुरू हो जाता है। इस तरह देखा जाए तो नगर का यातायात थाना निष्क्रिय है, साथ ही यातायात पुलिस भी अपनी ड्यूटी छोड़कर ठेला खुंचा वालों दुकानदारों से अवैध वसूली ही करती रहती है,ड्यूटी करने का नाम ही नहीं है,यही जाम लगने का मुख्य कारण है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026