नवेद आलम
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
जवाहर नवोदय विद्यालय जंगल अगही पीपीगंज गोरखपुर में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्ति की आस के साथ नवोदय विद्यालय के गाइड छात्राओं का पंचदिवसीय जांच शिविर का हुआ समापन समारोह के मुख्य अतिथि नवोदय के प्राचार्य सुरेश चन्द्र ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि स्काउट गाइड छात्रों के जीवन में राज्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार का विशेष स्थान है आगे चलकर यह उनके प्रगति में सहायक होतें है इसकी सहायता से उच्च शिक्षा में प्रवेश और सरकारी नौकरी प्राप्त करने में अधिभार अंकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उप प्राचार्य रवि भूषण पांडे ने कहा सरकार कि नई शिक्षा नीति में स्काउट गाइड सहित अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं में छात्रों की प्रतिभागिता को अनिवार्य किया है अतः सभी छात्रों को किसी गतिविधि में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करनी चाहिए ।
इस दौरान शिविर संचालन में सहयोग कर रहे जिला प्रशिक्षक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट ने कहा कि कुशल नागरिक के निर्माण में स्काउट गाइड शिक्षा प्राकृतिक, बौद्धिक, सामाजिक एवं नैतिक रूप से एक दूसरे को जोड़ने का प्रयास करती है ।
इस दौरान शिविर का सफल संचालन किरन देवी ने किया और बताया कि शिविर में सात जिलो के कुल 56 गाइड शामिल हुई ।
अंत में ध्वज अवतरण व राष्ट्रगान के साथ शिविर समाप्त हुआ ।
शिविर को सफल बनाने में कोर्स स्टाफ शाइस्ता इस्लाम, अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट, डॉ मनोज कुमार सिंह,गाइड कैप्टन सुनीता सिंह, एम के सिंह, स्काउट मास्टर फखरे आलम, चन्द्रमा चौरसिया, आकाश तिवारी, नीरा शाही, पूनम सिंह, निर्मला टी, वैभव यादव, एल बी प्रसाद, उदय नाथ यादव, श्रीप्रकाश ठाकुर, मणि भूषण प्रसाद श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026