Tranding

विधायक ने बाढ़ पीड़ित जनता, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने वार्ड 09 रविदासपुरम स्थित मायापुरम गरीब बस्ती में, पांडु नदी के पानी की बाढ़ जैसी तेजी से बढ़ती हुई, पानी की,महामारी को नियंत्रित करने हेतु, उक्त बस्ती के बाढ़ पीड़ित जनता, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक जी ने पांडु नदी से लगातार तेजी से आ रहे पानी के दिशा स्थल का भी, निरीक्षण किया। तथा मायापुरम बस्ती के बड़े तालाब, जिसके कारण पानी का काफी ठहराव वहां हो जाता है और उससे भी बस्ती वालों को राहत मिलती है, उसकी साफ-सफाई का भी निर्देश, मौके पर उपस्थित नगर निगम के इंस्पेक्टर और कर्मचारियों को दिया।विधायक ने मौके से ही नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि यहां पर कुछ अतिरिक्त आदमियों( कर्मचारियों) की सफाई कर्मियों की, अविलंब नियुक्ति करें।जिससे पानी के कटाव को तेजी से बनाकर, पानी की निकासी करा कर, स्थानीय बाढ़ पीड़ित नागरिकों को त्वरित राहत दी जा सके। विधायक ने मौके पर ही बड़ी संख्या में उपस्थित पीड़ितों को आश्वस्त किया कि मैं पूरी तरह से आपके साथ हूं और प्रशासन के पूरे सहयोग से और समाजसेवियों के सहयोग से अपने क्षेत्र से पीड़ित, आप सब भाइयों बहनों को, हर प्रकार से राहत देने का प्रयास करूंगा।और मुझे भरोसा है कि मैं आपकी मदद में पूर्णता सफल होऊंगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
94

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026