Tranding

जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

हफ़ीज अहमद खान

 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

जिलाधिकारी विशाख जी० की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद कानपुर नगर की समस्त विकास खण्डों में निर्मित/निर्माणाधीन गोवंश आश्रय स्थलों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जनपद में समस्त विकास खंडों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 26 अतिरिक्त गौवंश आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जाना है।समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से वृहद गोवंश आश्रय स्थलों का सत्यापन किया जाए।प्रतिदिन प्रत्येक खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी द्वारा गौवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर बरसात के दृष्टिगत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए!समस्त खंड विकास अधिकारियों द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक गौवंश आश्रय स्थल में आवश्यकतानुसार खंडंजा आदि बनवा दिया जाए ताकि जल भराव की समस्या बारिश के दौरान उत्पन्न न हो। परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देशित किया गया कि अग्रिम सोमवार को समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए समस्त गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण कराया जाए। 

समस्त गोवंश आश्रय स्थलों के चारों तरफ छायादार वृक्षों का रोपण कराना सुनिश्चित किया जाए।बैठक में उप जिलाधिकारी बिल्हौर रश्मि लांबा, उप जिलाधिकारी नर्वल एवं घाटमपुर के साथ समस्त खंड विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
82

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026