Tranding

सहकारी बंधुओं का अंग वस्त्र पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

जिला सहकारी बैंक जिला सहकारी फेडरेशन नया बाजार के संयुक्त तत्वाधान में नगर व देहात के वरिष्ठ सहकारी आंदोलन से जुड़े सहकारी बंधुओं का अंग वस्त्र पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया सम्मान होने वालों में प्रदीप अवस्थी ,ए पी सिंह ,रमेश शुक्ला तथा प्रेम प्रकाश गुप्ता थे! एस.डी.परिहार सभापति जिला सहकारी बैंक ने अपने संबोधन में बताया कि सहकारिता आंदोलन ही देश के विकास की ओर ले जाएगा सहकारिता ही गांव से पलायन रुकेगा जब पलायन रुकेगा तभी ग्रामीण अंचल का विकास होगा अजय प्रताप सिंह सभापति जिला सहकारी फेडरेशन ने कहा कि 14 नवंबर को सहकार दिवस रूप से मनाया जाएगा गंगाराम शर्मा सभापति नया बाजार ने कहा कि यह सहकार संगम जो हुआ है यह जो आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा उपभोक्ताओं सहकारी समितियों से उद्योगों को जोड़ा जाएगा तभी सहकारिता को बढ़ावा मिलेगा। सम्मान करने वालों में आदित्य तिवारी हर्षवर्धन कुणाल गौरव राणा प्रेम प्रकाश सिंह विद्याभूषण,शिवबालक कोरियर संजय प्रकाश गुप्ता राहुल सिंह एचडी सिंह परिहार सभापति, आदि लोग मौजूद रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
88

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026