Tranding

ट्रान्सपोर्ट नगर को न्यू ट्रान्सपोर्ट नगर में स्थानान्तरित किये जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन।

कानपुर शहर के मध्य स्थित ट्रान्सपोर्ट नगर को पनकी भौसिंह स्थित न्यू ट्रान्सपोर्ट नगर में स्थानान्तरित किये जाने के सम्बन्ध।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

शहर में ट्राफिक ट्रैकों का आवागमन किसी आपदा से कम नहीं आए दिन एक्सीडेंट ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारी भी जाम से निजात को लेकर दिन रात अपनी ड्यूटी पर लगे हुए हैं इसी संबंध में गुरूद्वारा बाबा नामदेवजी समिति फलमण्डी ओ ब्लाक किदवई नगर, कानपुर नगर के प्रधान सरदार नीतू सिंह अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के दौरान कहा कि गुरुद्वारा बाबा नामदेवजी समिति एक पंजीकृत संस्था है जो कानपुर क्षत्री टंक सभा द्वारा संचालित होती है। उपरोक्त गुरुद्वारा लगभग 30 वर्ष पुराना निर्मित है तथा कानपुर नगर के अतिरिक्त आस पास के अन्य जिलो के श्रद्धालुओं की आस्था उक्त गुरुद्वारे से जुड़ी है जिस कारण गुरुद्वारे में मनाये जाने वाले विभिन्न उत्सवों तथा शहीदी पर्वो व गुरूपर्वो में अत्यधिक भीड एकत्र होती है। उपरोक्त गुरुद्वारे के निकट ही ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित होने के कारण 24 घण्टे ट्रको का आवागमन लगा रहता है तथा ट्रकों को अनियमित तरीक से सड़क के किनारे खड़ा कर देने की वजह से प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है तथा कई बार दुर्घटना भी कारित हो जाती है और जानमाल की भारी क्षति होती है तथा अद्धालुओं को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है इसके अतिरिक्त कानपुर शहर के मध्य में ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित होने के कारण जाम व दुर्घटना से निजात पाने के उददेश्य से कानपुर विकास प्राधिकरण ने पनकी भौसिंह में 83.44 एकड भूमि पर वर्ष 2012 न्यू ट्रान्सपोर्ट नगर योजना विकसित की थी जो वर्ष 2013 से आरम्भ होकर वर्ष 2018 में पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो गयी है। वर्ष 2018 में न्यू ट्रान्सपोर्ट नगर योजना विकसित हो जाने की तिथि से पाँच वर्ष से अधिक समय व्यतीत हो जाने के बावजूद कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कानपुर शहर के मध्य स्थित ट्रान्सपोर्ट नगर को न्यू ट्रान्सपोर्ट नगर पनकी भौसिंह स्थानान्तरित नहीं किया गया जबकि ट्रान्सपोर्ट नगर में होने वाले भीषड जाम का प्रभाव आवासीय मोहल्ले बाबूपुरवा, साइट नम्बर-1 किदवई नगर, जूही, जी०टी० रोड तथा अन्य मोहल्लो के आम नागरिको पर पडता है कानपुर शहर के मध्य भाग को भारी ट्रको की आवाजाही से उत्पन्न होने वाले जाम व दुर्घटना से निजात दिलाने के लिए ट्रान्सपोर्ट नगर को न्यू ट्रान्सपोर्ट नगर पनकी भौसिंह जो राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित है !

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
110

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026