थांदला, झाबुआ, मध्य प्रदेश।
कर्नाटक में दिगम्बर जैनाचार्य कामकुमार नन्दीजी महाराज के अपहरण कर निर्मम हत्या के जघन्य अपराध के वीरोध में एवं जैन सन्तों के संरक्षण के लिए शासन पहल ठोस पहल करें इसलिए कल दिनांक 20 जुलाई 2023 को सकल जैन समाज द्वारा राष्ट्रव्यापी बन्द का आह्वान किया गया है। इसी तारतम्य में कल सकल जैन समाज के अध्यक्ष के नेतृत्व में संघ उपाध्यक्ष, सचिव, सहित जैन समाज के सदस्यगण द्वारा अपना व्यवसाय बन्द रख कर प्रातः 11 बजे स्थानीय आजाद चौक से मौन जुलूस निकाल कर देश के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल आदि के नाम स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026