Tranding

21जुलाई 2023 को जिला नियोजनालय में जॉब कैम्प का होगा आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

श्रम संसाधन विभाग द्वारा दिनांक-21.07.2023 को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं।जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज ने संवाददाता को बताया गया कि जिलाधिकारी,दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प,रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनः 21जुलाई 2023 को भी जॉब कैम्प का आयोजन जिला नियोजनालय के प्रांगण में किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि चैतन्य इंडिया फाईनेंस क्रेडिट प्राईवेट लिमिटेड द्वारा पश्चिम चम्पारण जिले में फिल्ड वर्क हेतु इच्छुक कुल-30 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। इंटर पास 18-28 वर्ग आयु के योग्य अभ्यर्थी को10090 रूपये मानदेय सहित पीएफ, इएसआइसी,टीए,इंसेंटिव आदि प्राप्त होगा। चयनित अभ्यर्थियों को उनके घर से 50-100 किलोमीटर के दायरे में कार्य करना होगा।उन्होंने बताया कि निजी नियोजक, पद,योग्यता,उम्र,मानदेय, रिक्ति,कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलायी जा सके। उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेन्टर बनाया गया है। अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेन्टर पर संपर्क कर सकते हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
71

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026