अबू शहमा अंसारी
बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
भाजपा सरकार ने अपने 9 वर्ष से अधिक कार्यकाल में देश को खोखला कर दिया हैं। मोदी सरकार देश की अकूत सम्पत्ति लेकर विदेश भागने वाले किसी भी भगोड़े अपराधी को देश में वापस लाने में नाकाम रही हैं। सत्ता की भूख में भाजपा जनता द्वारा चुनी गयी विपक्ष की सरकारों को तोड़ने का काम कर रही हैं। देश की आवाम भाजपा का असली रूप समझ चुकी हैं। 2024 के आम चुनाव में जनता इन्हें मुंहतोड़ जवाब देकर अपने द्वारा दिये गये जनादेश के अपमान का बदला लेंगी।
उक्त उद्गार पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने आज विधानसभा क्षेत्र कुर्सी के विकास खण्ड निन्दूरा की न्याय पंचायत धौरहरा के ग्राम जगमोहनपुरवा, न्याय पंचायत खिंझना के ग्राम हसुवापारा तथा न्याय पंचायत दीनपनाह के ग्राम ओधापुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आमिर अयूब किदवई द्वारा आयोजित चौपालों एवं जनसम्पर्क अभियान के दौरान व्यक्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मो. शफी आजाद द्वारा किया गया।
पूर्व सांसद डॉ.पुनिया ने आवाम से रूबरू होते हुए कहा कि आज जनपद ही नही इस देश की आवाम अपने फैसले पर पछता रही हैं। भाजपा राज में सिर्फ और सिर्फ इस देश की गरीब तथा मध्यम श्रेणी की आवाम को बेरोजगारी, महंगाई मिली है आटा दाल चावल दूध और दही ऐसी रोजमर्रा की जरूरी चीजों पर जी.एस.टी. लगाकर आम जनता की महंगाई से कमर तोड़ने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया हैं। भाजपा सरकार के पिछले 9 वर्ष के कार्यकाल में गैस सिलेण्डर 400 से बढ़कर 1150, पेट्रोल 70 से बढ़कर 100 के पार, डीजल 50 से बढ़कर 95 रूपये हो गया हैं लेकिन मोदी सरकार की कान पर जूं नही रेंग रही हैं, किसान आत्महत्या कर रहा हैं, महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं।
पूर्व सांसद पुनिया ने कहा कि आज देश की हालत बद से बदतर होती जा रही हैं, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक भय में अपना जीवन गुजार रहे हैं और भाजपा सरकार अपनी गन्दी राजनीति के तहत् विधायकों को खरीदकर जनता द्वारा चुनी गयी सरकार को गिराने में व्यस्त हैं इनके खिलाफ जो भी अपनी अवाज उठाता हैं उसे सी.बी.आई., ई.डी., आई.टी. द्वारा प्रताड़ित किया जाता हैं लेकिन मैं आज आपको यह विश्वास दिलाने आया हूॅ कि कांग्रेस पार्टी और उसका बहादुर कार्यकर्ता भाजपा की दबंगई से डरने वाला नही हैं आज देश का नौजवान, किसान, बेरोजगार, दलित, अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी की तरफ हसरतभरी निगाहों से देख रहा हैं, आप अपनी अर्न्तआत्मा की आवाज पर कांग्रेस पार्टी के तिरंगे के नीचे आकर अपने अपमान का हिसाब भाजपा से करें, कांग्रेस पार्टी आपकी हर हक की लड़ाई में आपके साथ हैं और साथ रहेंगी।
पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया के साथ जनसम्पर्क अभियान एवं चौपाल में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष आमिर किदवई, मो. शफी आजाद, विजय बहादुर सिंह, ओम प्रकाश पटेल, पूर्व प्रधान उमेश सिंह, रामगोपाल मौर्या, सत्य प्रकाश तिवारी, राजेश गौतम, राजेश वर्मा, अनूप यादव, शैलेन्द्र वर्मा, सलमान, जिया आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026