Tranding

शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम मनाये, कानून तोड़ने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी - सीओ गोरखनाथ

मोहर्रम पर्व मद्देनजर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट शांति समिति की बैठक कर दिया निर्देश।

सोशल मीडिया पर कोई ऐसी पोस्ट न करे जिससे दूसरों की भावना आहत हो- अपर नगर मजिस्ट्रेट

जफर खान

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मोहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न करवाने और आराजक तत्वों से कड़ाई से निपटने के लिए सीएम सिटी की पुलिस ने कमर कस ली है एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर जिले भर के थानों पर शांति समिति के सदस्यों ईमामबाड़े के मुतवल्लियों तहाजियेदारों और मोहर्रम के आयोजकों के साथ लगातार बैठक करके मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन काम कर रहा है प्रदेश के सबसे हाई टेक थाना यानी थाना गोरखनाथ पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक मोहर्रम के मद्देनजर की गई। मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करनवाने के लिए गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सभी 28 इमामबाड़ों के मुतवल्लियों, तहाजियेदारों सभी वार्डो के पार्षद सम्भ्रांत नागरिकों और मोहर्रम पर्व के आयोजकों को आमंत्रित किया गया है। गोरखनाथ क्षेत्र के सभी तहाजियेदारों ने मोहर्रम पर्व के दौरान जो समस्याएं थी उसको बताया गया कही कही सड़के टूटी है तो कही बिजली के तार लटके है कही साफ सफाई की समस्याएं है सभी की समस्याओं को अपर नगर मजिस्ट्रेट ने सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से सभी समस्याओं का समाधान करें अपने सम्बोधन में अपर नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि पूर्व की जो परंपरा चली आ रही है उसी परंपरा के अनुसार ही इस बार भी मोहर्रम पर्व लोग मनाएंगे ऐसा कोई काम नही करेंगे जिससे किसी की भावना आहत हो किसी भी प्रकार का धार्मिक उन्माद पैदा न करें सोशल मीडिया पर कोई ऐसी पोस्ट न करे जिससे दुसरो को तकलीफ हो सभी लोग गंगा जमुनी तहजीब कायम करते हुए पर्व को मनाये। क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहाँ की पुलिस की नज़र हर एक व्यक्ति पर है मोहर्रम पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के असलहे का प्रदर्शन नही किया जाएगा पुलिस के जवान हर एक इमामबाड़ा पर गस्त करते रहेंगे किसी भी प्रकार की समस्या अगर होती है तो पुलिस से फौरन सम्पर्क करें अफवाहों पर ध्यान मत दे शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम को मनाये। गोरखनाथ थाने के थाना प्रभारी विज्ञानकर सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि सभी 28 इमामबाड़ा पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है किसी को भी कोई समस्या होती है वो फौरन नोडल अधिकारी से संपर्क करे गोरखनाथ क्षेत्र में पड़ने वाले 28 इमामबाड़े पर पुलिस प्रशासन हर वक्त मुस्तैद रहेगा किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या होती है फौरन पुलिस से संपर्क करे तत्काल मदद की जाएगी अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान मत दे। बैठक में गोरखनाथ थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश कुमार शर्मा, एसआई अजय कुमार राय एसआई राकेश कुमार एसआई मनोज कुमार वर्मा एसआई अनूप तिवारी एसआई

संजीव कुमार एसआई रविकांत निगम एसआई प्रमोद कुमारएसआई ऋषभ सिंह और महिला सब आईएनएस मंजू लाता सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे वही हिन्दू मुस्लिम एकता कमेटी के संरक्षक शाकिर अली सलमानी ने अपने संबोधन में ये बताया कि पूरी दुनिया मे इंसानियत को बचाने के लिए इमाम हुसैन ने जो अपने 72 साथियों के साथ कुर्बानी दी थी इससे बड़ी कुर्बानी इंसानियत के लिए त कयामत तक कोई नही हो सकती है हमे शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम में एहतराम के साथ गम जाहिर करना चाहिए। सभ्रांत लोगों में योगेंद्र कुमार गौड़ एडवोकेट, राधेश्याम रावत दानिश अंसारी शाहिद अंसारी मोहर्रम अली नूर मोहम्मद बाबू भाई अमीरुद्दीन अंसारी इमरान दानिश अंसारी और वरिष्ट समाजसेवी रामजतन भी मीटिंग में शामिल हुए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
95

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026