अंशुल वर्मा
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए गोरखपुर शहर में स्थित उत्तर प्रदेश का पहला फाइव स्टार थाने के थाना अध्यक्ष तथा तिवारीपुर थाने के थाना अध्यक्ष को गोरखपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अमीन के नेतृत्व में रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट ने अंग वस्त्र और लड्डू खिलाकर मुबारकबाद पेश किया। वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अमीन ने कहा कि समाज के बीच में सबसे अहम रोल प्रशासनिक अधिकारियों का होता है इसको आम नागरिकों को कभी निगलेट नहीं करना चाहिए। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आकिब अंसारी ने कहा कि गोरखनाथ थाना उत्तर प्रदेश का पहला फाइव स्टार थाना है जिसकी चर्चा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है। इसके लिए हम और हमारी संस्था उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को मुबारकबाद पेश करते हैं। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जलालुद्दीन कादरी ने मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को तहे दिल से मुबारकबाद पेश किया ।
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसी अहमद, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद कलीमुल्लाह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मकसूद अली, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शफीक अहमद, राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यम गहलोत, नूरुल हुदा आदि सभी पदाधिकारियों ने शिरकत की।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026