Tranding

तीन अक्टूबर की कांफ्रेंस में सब्जपोश अवॉर्ड से सम्मानित होंगे डॉ. आसिम आजमी व मुफ्ती अख्तर हुसैन।

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

खानकाहे सब्जपोश की ओर से सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफ़रा बाज़ार के मैदान में मंगलवार 3 अक्टूबर को रात 8 बजे से वार्षिक मोहसिन-ए-आज़म कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। दीनी शिक्षा, साहित्य व सामाजिक कार्यों में अहम योगदान देने के लिए डॉ. मोहम्मद आसिम आजमी व मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी को सब्जपोश अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी कांफ्रेंस संयोजक हाफिज रहमत अली निजामी ने दी है। कांफ्रेंस में नायब काजी मुफ्ती मो. अज़हर शम्सी, मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी, मुफ्ती मेराज अहमद कादरी आदि संबोधित करेंगे। नात-ए-पाक मो. कैसर रजा, मौलाना महमूद रज़ा, हाफिज रहमत अली पेश करेंगे। संचालन हाफिज सैफ अली व हाफिज अशरफ रजा करेंगे।

---------------

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
117

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026