श्री रामजानकी मदरहा मंदिर पर लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं श्रीमतभागवत कथा प्रारंभ।

हाथी घोड़े के साथ निकली भव्य कलश यात्रा।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मदरहा घाट स्थित श्री रामजानकी मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ के प्रथम दिन मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में गांव व क्षेत्र से बडी़ संख्या में लोग शामिल हुए।सुबह से ही यज्ञस्थल पर बडी़ संख्या पीत वस्त्रधारी कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुई।कलश यात्रा विभिन्न मार्गों मदरहा घाट के सरयू नदी से जलग्रहण करने के उपरांत यात्रा मदरिया सुर्तिअहवा बाबा कुड़वाआम झुमिला बाजार नेवाइजपार आनंदगढ़ नेवादा बेलपार मड़ई नीबी होते हुए पुनः यज्ञस्थल पर पहुंची।काशी से पधारे यज्ञाचार्य डाॅ प्रवीण पाण्डेय की देखरेख में विधि विधान पूर्वक कलश स्थापना किया गया।यात्रा की अगुवाई हाथी घोड़े रथ बैंडबाजा आदि कर रहे थे।यात्रा में चल रही झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा।नेतृत्व आचार्य ब्रह्मानंद शास्त्री मंदिर के पुजारी श्री बालक दास महाराज ने किया।इस अवसर पर मुख्य यजमान रवींद्र दुबे आनंद दुबे रामजनम यादव मोहन सिंह राठौड़ नवीन दुबे सन्नी दुबे अमरचंद माधव दुबे सत्य प्रकाश यादव देवेंद्र शर्मा लोहा सिंह हरे कृष्ण दुबे अखिलेश दुबे भानु प्रताप सिंह रिंकू यादव चंदन पांडेय महेंद्र सिंह मिथिलेश सिंह प्रमोद सिंह धन्नू सिंह महेंद्र शर्मा धर्मेंद्र चौरसिया रामेश्वर पांडेय बालचंद सोनकर हरिसंगम दुबे हरिओम दुबे अशोक दुबे विजय यादव विनय यादव दिलीप यादव अशोक यादव दीपू यादव सहित आदि श्रद्धालु शामिल रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
121

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026