शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
बैरिया थाना क्षेत्र के सरियामन के कुंडा घाट में नाव से सवार होकर पांच सहेलियां दूसरी घाट के तरफ घास काटने जा रही थी,तभीअचानक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे पांचो सहेलियां डूब गई,मगर एक महिला नाविक, बचिया देवी ने इसको देखते हुए नदी में कूद गई,और तीन सहेलियों को बचा लिया,मगर दो छात्रा को नहीं बचा सकी, जिनकी मौत हो गई।बैरिया थानाअध्यक्ष,मुकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृत किशोरी की पहचान,मलाही बलुआ पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी,छोटेलाल मुखिया की बेटी,खुशबू कुमारी उम्र13 वर्ष, और शंभू चौधरी की बेटी, लालचुनी कुमारी उम्र 14 वर्ष के रूप में की गई है।
पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया भेज दिया है।
थानाअध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आवेदन प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी, अगर संभव हो सका तो मुआवजा दिलाया जाएगा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026