शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों पर घटतौली रोकने के लिए जल्द ही नई व्यवस्था लागू होने जा रही है,अब ऑनलाइन वेइंग को ही पॉश मशीन से जोड़ते हुए राशन का वितरण किया जाएगा। उपभोक्ताओं को पूरा राशन मिलने के बाद ही मशीन से पर्ची निकलेगी,इस दौरान तौल में कमी हुई तो मशीनअपने आप बंद हो जाएगी।
राशन की दुकानों की शिकायतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है,रोकथाम के लिए राशन वितरण की पुरानी ई पॉश व्यवस्था को पूरी तरह बदली जाएगी। ई पॉश मशीन से यह पता चल जाता है की पात्र ग्राहक को राशन का वितरण किया गया है, लेकिन वितरित किए गए राशन की सही मात्रा की जानकारी इससे नहीं हो पाती है।रियल टाइम में पात्र व्यक्ति को पूरा राशन मिलने की सूचनाआपूर्ति विभाग में ऑनलाइन दर्ज होगी,इसमें मशीन से परचे निकलेगी। पीडीएस दुकानदारों के द्वारा लाभुकों को वजन कम दिया जाता है,दुकानदारों का कहना है कि जब गोदाम से ही कम अनाज मिलता है तो हम लोग कहां से लाकर नेट वेट रेट पर पूरा अनाज की आपूर्ति करेंगे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026