Tranding

ईसाई समुदाय का गुड फ्राइडे, ईस्टर पर्व धूमधाम से मना, गिरजाघर में गूंजा हैप्पी ईस्टर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में ही अवस्थित,क्रिश्चियन क्वार्टर में स्थित गिरिजा घरों में ईसाई समाज के लोगों ने गुड फ्राइडे, ईस्टर पर्व को विशेष प्रार्थना के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया,गिरजाघर में गगनचुंबी शब्दों से हैप्पी ईस्टर गूंज उठा।चर्च में सुबह 6:00 बजे से विशेष क्रूस यात्रा निकाली गई जो 14 पड़ाव पर प्रार्थना करने के बाद गिरजाघर में पूजा की गई।क्रूस रास्ता गिरजाघर से निकलकर क्रिश्चियन क्वार्टर होते हुए पुनःगिरजाघर में उपदेश और रेलिक की चुमाई होगी। पार्सले पुरोहित हेनरी फरनार्डो ने संवाददाता को बताया कि क्रिश्चियन मान्यता के अनुसार इस दिन प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर लटकाया गया था,क्रूस पर रहते हुए उन्होंने सात वचन कहे थे। इस दिन धर्म गुरु इन सात वचनों पर मनन करते हुए समाज के लोगों को उनकी शहादत का मतलब समझते हैं।

इस दिन भी उपवास रखा जाता है,चर्च में प्रभु की शहादत पर विशेष गीत गाए जाते हैं। ईस्टर के पर्व को ईसाई समाज के लोग पूर्णउत्थान का पर्व मनाते हैं,साथ ही ईस्टर के पर्व की मुख्य प्रार्थना सभा होगी,इस दिन को हर्षउल्लास के साथ मनाया जाता है,इसे खुशी का पर्व भी कहा जाता है।इस दिन प्रभु यीशु मसीह मृत्यु पर सफलता पाकर पुनजीवित हो गए थे।गुड फ्राइडे एवं ईस्टर का पर्व पूरे दुनिया में हर्ष के साथ मनाया जाता है,इस दिन क्रिश्चियन समुदाय के लोग पूरे तन मन धन से अपने धर्म के मान्यताओं के अनुसार बताए गए रास्ते पर चलकर पूर्ण रूप से इबादत करते हैं,रोजा रखते हैं, गरीबों, लाचारों, दीन दुखियों को अपने-अपने हैसियत के मुताबिक दान पुण्य करते हैं । प्रभु यीशु को जिंदा होने के बाद लोगों ने प्रार्थना की और एक दूसरे को स्टेट की बधाइयां दी प्रभु को लेकर इस वर्ष की चर्च के बाहर आकर्षक सजावट की गई थी पवित्र विधि को भी फूलों से सजाया गया था पास का जागरण के समझ ही मिश्रा को संबोधित करते हुए बेतिया धर्म प्रांत के विशाप पीटर सेवासस्टियन गोबियस ने कहा कि ईस्टर के पर्व से जीवन बदलने की एक प्रेरणा मिलती है।

क्रिश्चियन समुदाय के लोग इस पर्व को मनाने के लिए सालों भर बडी उत्सुकता के साथ इंतजार करते हैं।दुनिया भर में मनाया जाने वाले इस पर्व पर क्रिश्चियन समुदाय केआपसी भाईचारगी, सद्भावना, स्नेह,प्रेम का सबक सिखाते हैं। ईस्टर का पर्व जीवन में एक नई शुरुआत का समारोह है।

Karunakar Ram Tripathi
94

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026