Tranding

कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में नवागत प्रधानाचार्य को विद्यालय के प्रबंधक ने कार्यभार ग्रहण कराया।

संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से संबंध कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज विधियानी खलीलाबाद संत कबीर नगर में नवागत प्रधानाचार्य श्रीमान रमेश राय जी को विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र गुप्ता जी ने कार्यभार ग्रहण कराया। विद्यालय की आचार्या श्रीमती साधना मिश्रा ने तिलक बैच लगाकर उनका अभिनंदन किया।तदउपरांत प्रधानाचार्य जी ने आचार्य बन्धुओं के साथ एक परिचयात्मक बैठक की बैठक में विद्यालय की समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सबके समन्वित प्रयास से ही बड़े से बड़ा कार्य सरलता पूर्वक किया जा सकता है व्यक्ति की पहचान उसके श्रेष्ठतम कार्यों से होती है।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य,आचार्या एवं कर्मचारी बंन्धु उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
111

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026