रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता
हाजीपुर(वैशाली)जिले में लगातार अगलगी की घटनाएं जारी है।पिछले 15 दिन में 100 से ज्यादा घरों में अगलगी की घटनाएं हो चुकी है। अब एक बार जिले में अगलगी ने लोगों से उनका आशियाना छिन लिया है।मामला राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर थाना अंतर्गत जुड़ावनपुर करारी पंचायत से जुड़ा है।जहां के वार्ड संख्या 2 दो ख़ाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट करने से लगी आग में 11 घर जलकर राख हो गया।सिलेंडर ब्लास्ट करने एवं अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के पहुंचे।सूचना पर पहुंचे पंचायत के मुखिया मंटू सिंह ने घटना की जानकारी जुड़ावनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं राघोपुर अंचलाधिकारी संजीव कुमार त्रिवेदी को दिया।घटना की सूचना मिलते ही थाना के दमकल की गाड़ी लेकर दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों करी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक घर का चौकी बर्तन बक्सा गेहूं चावल जरूरी के कागजात नगद रुपए अन्य सामान जल चुका था।बताया गया कि स्थानीय राजकुमार ठाकुर के घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट करने के क्रम में भयानक आग लग गई।जिसमें बगल के मिथिलेश ठाकुर,रवि ठाकुर,राज कुमार ठाकुर,सुबोध ठाकुर, राकेश ठाकुर,मुकेश ठाकुर,विनोद ठाकुर, विकास ठाकुर,ऋतिक ठाकुर एवं मंगल ठाकुर सहित 11 लोगों का घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।आग लगने की सूचना पर मौके पर आसपास दर्जनों लोग पहुंचे।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घंटे करी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026