Tranding

नगरपंचायत परतावल वार्ड नम्बर 11 स्वतंत्रता सेनानी नगर शिवमन्दिर छठी घाट पर अभी तक नही स्थापित की गई नगरपंचायत के द्वारा तोड़ी गई बेदिया...

शिवमन्दिर छठ घाट पर लगभग दो वर्ष पूर्व सुंदरीकरण के नाम पर सभी छठी माता की बेदियो को जेसीबी के द्वारा हटवा दिया गया था। 

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जनपद के नगरपंचायत परतावल वार्ड नं0 11 स्वतंत्रता सेनानी नगर शिव मंदिर छठ घाट पर लगभग दो वर्ष पहले नगर पंचायत के द्वारा छठी मईया की सभी लगभग 25 से 30 वेदीयो को हटवा दिया गया था। पूछने पर बताया गया था कि फर्श बन जाने के बाद सभी श्रद्धालुओं की बेदी को पुनः स्थापित कर दिया जाएगा, परन्तु दो वर्ष बीत गए तीसरे वर्ष में कुछ ही दिनों में छठ पर्व आने वाला हैं लेकिन छठी मईया की बेदीयो को तोड़ कर मन्दिर के किनारे बुरी तरीके से रख दिया गया हैं। सभी हटाई गई बेदियो में सिर्फ एक बेदी छठी घाट के फर्श पर नजर आ रही हैं। बाकी सभी छठ माता की वेदियों को नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा हटवा कर किनारे कूड़े की तरह रख दिया गया था। जिसमें से इस समय कुछ बेदिया कूड़े की ढेर की तरह पड़ी हुई हैं बाकी बेदी कहा गई पता ही नही चला। जिस बेदी पर सभी श्रद्धालु छठी माता की पूजा अर्चना करते थे, जिस पर छठ पर्व पर माथा टेकते थे आज उस छठी मैया की बेदियो को कूड़े की ढेर की तरह किनारे रख दिया गया है आखिर ऐसा किसने और किसके कहने पर किया क्या यह सही हैं?

टूटे हुए बेदी में परतावल के प्रतिष्ठित लोगो की भी बेदी थी, जिसे हटवा दिया गया जबकि शिवमन्दिर के निर्माण में सबसे अधिक भूमिदान उन्ही लोगो ने किया हैं जो शिव मंदिर के पास लगे शिलापट्ट पर साफ-साफ अक्षरो में लिखा हुआ हैं।

परन्तु फर्श बनने के बाद एक बेदी जो आज भी मौजूद हैं बाकी 25 से 30 बेदियो को कूड़े की तरह किनारे रख दिया गया था, उसमे से भी कुछ का पता ही नही चला कि बाकी की बेदिया कहा गई। सुंदरीकरण के नाम पर छठी माता की बेदियो को जेसीबी से तोड़ कर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया हैं।

क्या इसपर किसी जनप्रतिनिधि की नजर नही पहुँच रही हैं की आखिर ऐसा क्यों किया गया?

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026