शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,बिहार।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी,बेबी कुमारी ने संवाददाता को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को एक मस्त 11 महीने का मानदेय का भुगतान होगा इसके लिए पंचायती विभाग में राशि स्वीकृत कर भेज दी है,उन्हों जनवरी 2022 से नवंबर 2022 तक के मानदेय का भुगतान एक साथ करने का निर्देश दिया गया है इसको लेकर सभी पंचायत प्रतिनिधियों,जिला परिषद सदस्य,जिला परिषद उपाध्यक्ष,जिला परिषद अध्यक्ष,पंचायत समिति सदस्य,मुखिया,वार्ड सदस्य, सरपंच,पंचों को अपना-अपना कागजात संबंधित प्रखंड के बीडीओ एवं बीपीआरओ को जमा करने का निर्देश दिया गया है। सभी पंचायत प्रतिनिधियों को प्रखंड स्तर पर कागजी प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया गया है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026