Tranding

धनतेरस के शुभ अवसर पर पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता हुई सम्पन्न..

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

महाराजगंज जनपद के नगरपंचायत परतावल त्रिपाठी चौक पर स्थित प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज के बच्चों ने आज धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता रेड हाउस, येलो हाउस, ग्रीनहाउस और ब्लू हाउस के बीच में कराया गया।

जिसमें रेड हाउस के अध्यापक राहुल सिंह और उज्ज्वला मैम के नेतृत्व में बॉयज कप्तान सत्यम प्रजापति एवं गर्ल्स कप्तान शीतल यादव अपने ग्रुप के बच्चों के साथ रंगोली बनाया।

येलो हाउस की दीपा प्रजापति एवं रितिका उपाध्याय मैम के नेतृत्व में बॉयज कप्तान वाहिद एवं गर्ल्स कप्तान सुहानी ने अपने हाउस के बच्चों के साथ मिलकर रंगोली बनाया।

ग्रीन हाउस की मैम शशि गुप्ता एवं रिया अग्रहरि के नेतृत्व में बॉयज कप्तान सर्वेश विश्वकर्मा एवं गर्ल्स कप्तान सुरभी तथा ब्लू हाउस की मैम सुप्रिया सिंह एवं प्रीति मैम के नेतृत्व में बॉयज कप्तान विशाल विश्वकर्मा एवं गर्ल कप्तान सारिका ने अपने हाउस के बच्चों के साथ मिलकर रंगोली बनाया।

चारों हाउस की रंगोली बहुत ही बेहतरीन थी। सभी ने अपने हुनर को बेहतर तरीके से दिखाने का कार्य किया अब देखना यह हैँ की प्रथम पुरस्कार किसे मिलता हैँ।

साथ ही बोर्ड डेकोरेशन भी चारों हाउस के बच्चों ने किया जो काबिले तारीफ रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी, अध्यापक सुजीत विक्टर, नितिन सर, गिरिजेश्वर सिंह, विशुन देव पटेल, धर्मेंद्र चौबे, कृष्ण मोहन चौबे, कमलेश सिंह, राजकुमार तिवारी सहित अन्य उपस्थित सभी अध्यापकगण सभी क्लास में जाकर चारों हाउस के द्वारा बनाये गए रंगोली एवं बोर्ड डेकोरेशन को देख कर नियुक्त चार निर्णायको द्वारा अलग अलग नम्बर दिया गया। 

यह रंगोली का कार्यक्रम बहुत ही अच्छा रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया की दिवाली के बाद नियुक्त निर्णायक द्वारा दिए गए नंबरों को काउंट कर के अलाउंस किया जायेगा की कौन प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ आया हैँ साथ ही पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने सभी स्टॉफ को मिठाई का पैकेट देकर धनतेरस एवं दीपावली की बधाई दिए।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टॉफ उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026