Tranding

घर से खींच कर नाबालिक को झाड़ी में ले जाकर किया गैंगरेप।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय बैरिया थाना क्षेत्र एक गांव से एक घर में घुसकर दो मनचलों ने 13 वर्षीय नाबालिक को खींचकर झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दरिंदों ने गैंगरेप किया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि घर के पड़ोसी दो युवकों ने बाइक पर बैठकर आकर ज़बरदस्ती कर एक घर से 13 वर्ष की नाबालिक को खींचकर बाइक पर बैठाकर झाड़ी में ले जाकर गैंगरेप किया,घटना के समय नाबालिग की मां और पिता काम करने घर से बाहर गए हुए थे,मौका का फायदा उठाकर दरिंदो ने उस नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने संवाददाता को बताया कि बच्ची के रोने पर दोनों दरिंदों को हमने पकड़कर शोर मचाने पर गांव के सभी लोग पहुंच गए,पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है।थाना अध्यक्ष,मुकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मनचलों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पीड़िता की मा ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करके बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया।प्रभारी मिथिलेश चंद्र ने बताया कि पीड़िता के प्राथमिक उपचार करने के बाद जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
71

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026