अंजुम शहाब
मुजफ्फरपुर, बिहार
अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य उमेश कुमार राम ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री लौह महिला स्व० इन्दिरा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण कर उनकी 40वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में एवं पूर्व गृह मंत्री स्व० सरदार पटेल जी की 149वीं जयंती मनाई। राम ने स्व0 इंदिरा गांधी एवं सरदार पटेल दोनों महान विभूतियों के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए आजीवन संघर्षरत रहे, इसके लिए श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने अपनी बलिदानी दी। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य उमेश कुमार राम, अधिवक्ता डा0 रिजवान अहमद ऐजाजी, रामसागर प्रसाद, अलखनिरंजन शर्मा, अनिता देवी, शिवम कुमार, जिशान अहमद, डा० मनीष यादव, सबिहुल हसन ऊर्फ लाल बाबू, मो० हैदर, संजय दास, प्रशांत राज, मो0 जुबैर आलम, फरहान खातुन, मो० सद्दाम,मो० मोईनुद्दीन, मनोज कु0 सिंह, राजेन्द्र राम, सतीशचन्द्र गुप्ता सहित अन्य।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026