Tranding

शिकराहना नदी में माले नेता के डूबने से फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिले के सिकटा और चनपटिया थाना क्षेत्र से बहने वाली सी सिकरहना नदी में दो लोग डूब गए,इनमें चटपटिया के 65 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि सिकटा के ब्राईट गांव निवासी 55 वर्षीय माले नेता नदी में डूब गए हैं,जिनकी खोज एसडीआरएफ के टीम कर रही है।माले नेता की पहचान सरगटिया पंचायत के बिराइठ गांव का रिखन शाह के रूप में की गई है।

माले नेता के डूबने की खबर मिलते ही विधायक वीरेंद्र गुप्ता अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया,साथ ही एसडीआरएफ की टीम को माले नेता को खोजने का निर्देश दिया। मिली जानकारी के अनुसार,माले नेता भैंस चराने गए थे,इसी दौरान भैंस नदी में बैठ गई, पहले तो माले नीता बाहर से ही भैंस को निकालने का प्रयास किया,जब भैंस नहीं निकली तो यह पानी से भैंस को निकालने हेतु नदी में घुस गए,नदी में जाने के बाद में गहरे पानी में जाकर डूब गए, अंचलअधिकारी ने संवाददाता को बताया कि घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर उनकी खोज भी की जा रही है,मगर अभी नहीं तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है,प्रयास जारी है।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026