Tranding

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : पारसनाथ गुप्ता

रालोजपा की बैठक,कमिटी का हुआ विस्तार 

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

हाजीपुर नगर के सर्किट हाउस में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी वैशाली से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।इसमें संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श के साथ कमेटी का विस्तार भी किया गया। बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में रालोजपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ पार्टी हित में कार्य करने को कहा। इस मौके पर जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष ने दिनेश पांडे को जिला प्रधान महासचिव ,अमर कुमार गुड्डू को जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता,सत्यनारायण शर्मा को वरीय उपाध्यक्ष,आनंद चौरसिया को उपाध्यक्ष ,रणधीर पासवान एवं मदन मोहन राय को महासचिव, रणविजय सिंह को सचिव के पद पर मनोनीत किया गया साथ ही प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष ने मो० अनवर अंसारी को हाजीपुर प्रखंड अध्यक्ष,प्रमोद पासवान को महुआ प्रखंड अध्यक्ष,वलिन्द्र सिंह को देसरी प्रखंड अध्यक्ष,रामएकबाल सिंह को गोरौल प्रखंड अध्यक्ष,मनोज कुमार साह को सहदेई प्रखंड अध्यक्ष,उदय कुमार सिंह को राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष,राज कुमार सिंह को बिदुपुर प्रखंड अध्यक्ष,नागेंद्र सिंह ‘किसान श्री’ को राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष,दयानंद मंडल को पातेपुर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान के हाथ को मजबूत करने और पार्टी के नीति एवं उनके कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मदेव राय,प्रदेश संगठन सचिव जयप्रकाश गुप्ता नकुल,छात्र रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,युवा रालोजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पासवान,दलित सेना के हाजीपुर अध्यक्ष विंदेश्वर पासवान,ऋषिकपुर पासवान,पंकज महतो,उमा पासवान,तुलसी शास्त्री आदि ने माला पहनाकर नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दिया। साथ ही दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा,पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह ने भी बधाई दी है।

Karunakar Ram Tripathi
70

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026