Tranding

किशोरी ने फंदे से लटक कर किया आत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय बैरिया थाना क्षेत्र के बंगाही रतनपुरा वार्ड नंबर 9 के एक किशोरी नेअपने घर में फंदे से लटक करआत्महत्या कर ली है।संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि किशोरी बहुत दिनों से मानसिक तनाव में थी, जिसके कारण वह विक्षिप्त भी हो गई थी।थानाअध्यक्ष, मुकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतिका की पहचान बगही निमियाटोला निवासी,राजेश चौधरी के 16 वर्षीय पुत्री,चांदनी कुमारी के रूप में की गई है।परिजनों ने संवाददाता को बताया कि वह घर में अकेली थी,परिवारजन घर से बाहर काम करने चले गए थे,अकेला पाकर उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है,घर वालों को समय पर इसकी कोई जानकारी नहीं मिली।पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज दिया, पोस्टमार्टम उपरांत शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है,परिजनों के द्वारा पुलिस को आवेदन मिलने पर अग्रसर कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
85

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026