शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
बगहा बेतिया एन एच 727 पर बहुरवा के पास एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर,दोनों हुए बुरी तरह से जख्मी,ट्रक चालक मौका का फायदा उठाकर ट्रक लेकर फरार हो गया,पुलिस ट्रक चालक और ट्रक को तलाश कर रही है।
पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर चौतरवा थाना पुलिस पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को बागहाअनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रही है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि घटना बगहा बेतिया एन एच 727 पर बहू बहुअरवा के पास घटी है, घटना के समय बेतिया से जा रही है एक तेज रफ्तार ट्रक ने चौतरवा की तरफ से आ रही बाइक सवार को टक्कर मार दी,जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ट्रक चालक को खोजने में जुट गई है। घटना की जानकारी परिजनों को पुलिस द्वारा दे दी गई है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026