Tranding

संदिग्ध स्थिति में युवक की हुई मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,आरोपी बोला करंट लगने से हुई मौत,जाँच शुरू।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

सिरिसिया थाना क्षेत्र के बीज बनिया चौक के पास बताई गई है।पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

थानाअध्यक्ष,संतोष कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के मौला नगर,वार्ड नंबर 12 के शिवचंद्र शाह के बेटा,चंद्रशेखर शाह,उम्र 19 वर्ष के रूप में की गई है। परिजनों केआवेदन मिलने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीण सूत्र से पता चला है कि मृतक 12 दिन से एक दर्जी का दुकान में काम सीखने जा रहा था,इसी क्रम में उसकी मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि दुकानदार ने उसकी हत्या कर दी है,आरोपी दुकानदार का कहना है कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है,अब यह मामला पुलिस जांच के ऊपर निर्भर करता है कि वस्तु स्थिति क्या है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तु स्थिति सामने आ पाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026