धनंजय शर्मा
बेल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश
बेल्थरारोड नगर के चंद्रशेखर पार्क में पहली बार छठ( महापर्व)पूजा की तैयारी से नगरवासियों में उत्साह बढ़ गया है।जबकि हर साल की भांति सरयू किनारे घाटों के अलावा नगर में बने चंद्रशेखर पार्क में भी इस बार छठ पूजा होगा। इसके लिए नगरपंचायत प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी तेजी से जारी है। चंद्रशेखर पार्क में पहली बार छठ पूजा की तैयारी से आसपास के मुहल्लों एवं नगरवासियों में छठ पूजा को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अब नगर में छठ पूजास्थल की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। नपं चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने आज अस्थाई पोखरा निर्माण का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने समर्थकों के साथ नगर के सभी पोखरा घाटों पर भी हो रहे छठ पूजा की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि नगर में बढ़ रही आबादी और छठव्रती परिवार की बढ़ती संख्या के कारण नगर में भी छठ पूजन स्थल को बढ़ाना आवश्यक है ताकि छठ पूजा धूमधाम के साथ सकुशल संपन्न हो सके। नगर के रामलीला मैदान बिचला पोखरा, बिठुआ मार्ग का पोखरा, पश्चिम पोखरा, मालगोदाम रोड नवकापुरा एवं चंद्रशेखर पार्क पर छठ पूजा की तैयारी जोरशोर से जारी है। चंद्रशेखर पार्क एवं नवकापुरा के दो स्थानों पर कृत्रिम पोखरे का निर्माण किया गया है। इस मौके पर सभासद राममनोहर गांधी, समाजसेवी मनोज कुमार प्यारे, मृत्युंजय गुप्ता, पंकज मोदी, गोरख जायसवाल गुड्डू, विनोद समेत अनेक लोग मौजूद रहें।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026