Tranding

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख..

धनंजय शर्मा

बेल्थरारोड, बलिया।

बेल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरवां खुर्द गांव में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सब कुछ जल कर राख हो गया। 

 आज शुक्रवार की भोर में डाला छठ पूजा में अर्घ्य देने से पूर्व ही आगजनी की घटना एक घर में हो गयी और बिटिया की शादी हेतु जुटाकर रखे गये सामान सहित घर गृहस्ती का सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना के चलते जहां शादी की सभी खुशियों पर पानी फिर गया, वहीं एक वक्त की रोटी, आवास आदि को लेकर पीड़ित परिवार परेशान हो गया। 

  जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बहोरवां खुर्द में राजेन्द्र ठाकुर की मकान में शुक्रवार की भोर में आग लग जाने से घर गृहस्ती सहित, अगले महीने 9 दिसम्बर को होने वाली लड़की की शादी के लिए रखा लगभग दो लाख रुपये की लागत के उपहार के समस्त सामन जलकर खाक हो गया। यह घटना उस समय घटी जब परिवार के लोग भोर में 4 बजे डाला छठ पूजा घाट पर चले गये थे। आस-पास के लागों ने घर से धुवां निकलते देख घर का दरवाजा तोड़कर पानी के सहारे आग पर काबू पाया। सूचना पाकर परिवार के लोग आनन-फानन में घर पहुंचे। पीड़ित का कहना है कि विद्युत के शार्ट सर्किट होने से आगजनी की घटना घटी है।

राजेन्द्र ठाकुर की माने इस आगजनी की घटना में शादी की तैयारी के सारे कीमती सामान जल कर खाक हो गया है। लड़की को देने के लिए कीमती साड़ियां, जेवरात, बस्त्र, अनाज आदि के साथ 40 हजार रुपये नकद भी जलकर खाक हो गया। वह लड़की की शादी कैसे करेगा, इसकी चिन्ता उसे सताये जा रही है।

पीड़ित की गरीबी देख हर कोई तरस खा रहा है। यहां तक कि उसके पास एक वक्त का भोजन हेतु राशन तक नही बच पाया है।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026