Tranding

पति-पत्नी विवाद में पति ने पत्नी को मार कर किया घायल, गया जेल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों जमीनी विवाद, पारिवारिक विवाद,घरेलू विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है,दिन प्रतिदिन इस तरह की घटना सुनने और देखने को मिल रही है,जिसमें कई लोगों की मृत्यु भी हो जा रही है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के बगही रतनपुर पंचायत अंतर्गत बगही निमिया टोला गांव के आलमगीर आलम ने अपनी पत्नी तमन्ना खातून को घरेलू विवाद को लेकर जमकर पिटाई किया,जिसमें पत्नी बुरी तरह घायल हो गई, जिसका इलाज करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैरिया लाया गया,स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया,जहां पत्नी,तमन्ना खातून का इलाज चल रहा है। तमन्ना के भाई शहजादआलम ने फर्द बयान दर्ज कराया है।मामले में थानाअध्यक्ष मुकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि बगही निमिया टोला के निवासी,आलमगीर मियां ने अपने ही पत्नी को बुरी तरह पिटाई किया,जिससे उसकी स्थिति बहुत दयनीय हो गई, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुएआलमगीर मियां को गिरफ्तार कर न्यायिक रियासत में जेल भेज दिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
75

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026