Tranding

बाढ़ पीड़ित लोगों के ज़ख्मों पर रेड क्रास ने लगाया मरहम..

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी/ अध्यक्ष इंडियन रेड क्रास सोसायटी बलिया के निर्देशन में इंडियन रेड क्रास सोसायटी बलिया के सदस्यों ने लगातार दूसरे दिन बैरिया क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित लोगों को के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। बताते चले कि मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक *निर्भय नारायण सिंह* के अथक प्रयास के बदौलत इंडियन रेड क्रास सोसायटी दिल्ली ने बैरिया क्षेत्र के हज़ारों बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए दिल्ली से रेलवे के द्वारा भारी मात्रा में राहत सामग्री ( कंबल , बर्तन सेट , तिरपाल आदि ) भेजा था । जिसका वितरण दिनांक 9/11/2024 व 10/11/2024 को यात्री रेल प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में बैरिया के 20 गांवों के हज़ारों लोगों के बीच किया गया। इस दौरान इंडियन रेड क्रास सोसायटी बलिया के सदस्यों ने वितरण में प्रमुख भूमिका निभाई।

रेल यात्री प्रबंधन निर्भय नारायण सिंह ने इस दौरान कहा कि रेड क्रास पूरी दुनिया में मानव सेवा की सबसे बड़ी संस्था है तथा देश भर में आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सबसे आगे रहती है। इसी क्रम रेड क्रास के सहयोग से बलिया में भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है जिससे उनके घाव पर कुछ मरहम लगाया जा सके। चेयरमैन रेड संजय गुप्ता ने कहा कि रेड क्रास जरूरतमंद और असहाय लोगों के सुख दुख में हर पल खड़ी रहने वाली दुनिया की एक मात्र संगठन है। आजीवन सदस्य अभिषेक राय ने कहा कि बलिया अक्सर प्राकृतिक आपदा का शिकार हो जाता है । आगलगी तथा बाढ़ दोनों आपदाओं में रेड क्रास की टीम चट्टान की तरह पीड़ित लोगों के साथ उनकी मदद के लिए खड़ी रहती है।

आजीवन सदस्य नंदिनी सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

राहत सामग्री वितरण दो दिनों में मुख्यतः नौरंगा , भुवाल छपरा चक्की , उदई छपरा, शिवाल मठिया , गोपाल नगर , मानगढ़ , गड़ेरिया, मुरार पट्टी, बहुवारा , जगदीशपुर, भुसौला, शिवपुर कपूर दीयर, सिताब दीयर, चांद दीयर, उदई छपरा आदि गांवों में किया गया।

मुख्य रूप से रेल यात्री प्रबंधक निर्भय सिंह , चेयरमैन रेड क्रास संजय गुप्ता , DSO अभिषेक मिश्रा, सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा,आजीवन सदस्य नंदिनी सिंह, अभिषेक राय, आशीष तिवारी ,ओमकार नाथ सिंह , आकाश कुमार सिंह, रजनीश सिंह, शैलेश मिश्रा, पंकज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
72

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026