Tranding

पुलिस लाइन में महिला सिपाही ने की खुदकुशी..

मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम 

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार

बिहार के गया में पुलिस केंद्र में पोस्टेड एक महिला पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली है।बताया जाता है कि महिला पुलिसकर्मी तनाव में चल रही थी। सोमवार की सुबह को बैरक में खुदकुशी कर ली सोमवार की सुबह महिला बैरक से लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर गया एसएसपी आशीष भारती पहुंचे।पुलिस लाइन के और भी पुलिसकर्मी मौके पर जुट गए।जानकारी के अनुसार महिला सिपाही तनाव में रह रही थी।इसके बीच उसने सोमवार को आत्महत्या कर ली। महिला पुलिसकर्मी द्वारा आत्महत्या की घटना की जानकारी के बाद गया एसएसपी आशीष भारती पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, रामपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।घटना के बाद इसकी जानकारी मृतका सिपाही के परिजनों को दे दी गई है।वहीं, रामपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद मौके पर एफएसएल और टेक्निकल सेल की टीम को बुलाया गया। रामपुर थाना में केस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गया एसएसपी आशीष भारती ने इस घटना को दुखद बताया है।आशीष भारती ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि एक महिला सिपाही ने पुलिस केंद्र में खुदकुशी कर ली है। घटना की जानकारी के बाद वे मौके पर पहुंचे और छानबीन की जा रही है। एफएसएल और टेक्निकल सेल की मदद से मामले की जांच है।

Karunakar Ram Tripathi
105

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026