Tranding

पत्नी का हत्यारा पति खुद को मृत् घोषित कर फरार के 2 साल बाद पुलिस ने पकड़ा, गया जेल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता मिली है, इस घटना को सुनकर सभी लोग अचंभित हो जाएंगे। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि एक पतिअपनी पत्नी की हत्या कर खुद को मृत् घोषित कर फरार होने के 2 साल के बाद पुलिस ने उसको धर दबोचा है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि साथी थाना क्षेत्र के धुबरी गांव का गमांमुखिया 7 जनवरी 2022 मेंअपनी पत्नी की हत्या कर शव को छुपा कर खुद को मृत् घोषित का षड्यंत्र रचकर फरार हो गया था, मृतिका की मां ने थाने मेंआवेदन देकर कार्रवाई कीहै मांग की थी,इस पर पुलिस तलाशने में लगी हुई थी, इस पर एसआईटी की टीम दो वर्षों से खोज रही थी, आखिरकार पुलिस ने उसको उसके घर से ही पकड़ लिया। ग्राम मुखिया 2 वर्षों से फरार था,उसके पिता कैलाश मुखिया ने इसके गायब होने की सूचना और ससुराल वालों पर हत्या कराने का इलजाम लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी,मगर पुलिस को दोनों पति-पत्नी का शव नहीं मिल सका था। आखिरकार पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल ड्रामा का राज खोलते हुए गमा मुखिया को उसके घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस टीम में सीडीपीओ नरकटियागंज, जयप्रकाश जयप्रकाश सिंह, इनके साथ साठी थाना अध्यक्ष,धीरज कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद,बिट्टू कुमार इत्यादि शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
76

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026