शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
अवैध लॉटरी का धंधा इन दिनों चरम सीमा पर है,अवैध लॉटरी का धंधा करने वाले लोगों की कमाई दिनदूनी रात चौगुनी होती जा रही है, लॉटरी का टिकट खरीदने वालों की संख्या भी अधिक से अधिक बढ़ती जा रही है,इसी क्रम में एक युवक को नगर के आर्य समाज मंदिर रोड में संचालित एक अड्डा से एक बड़ी खेप के साथ लॉटरी के टिकट को जप्त करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, गिरफ्तार युवक,आर्य समाज मंदिर रोड निवासी नेपाली मियां बताया गया है,हालांकि पुलिसिया कार्रवाई की भनक मिलते ही लॉटरी का मुख्य सरगना फरार होने में सफल रहा।थानाअध्यक्ष,अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की सब्जी बाजार रोड निवासी,पेंटेर नेपाली मियां लॉटरी का बड़ा धंधेबाज है, और दूसरे प्रदेश से प्रतिबंधित लॉटरी मंगा कर धंधा करता है एक-दो दिन पहले भारी मात्रा में प्रतिबंधित लॉटरी लाकर अपने घर में स्टॉक किया हुआ है।सूचना पर एक टीम बनाकर छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान पेंटर मियां फरार हो गया,लेकिन उसके भाई,नेपाली मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाअध्यक्ष ने आगे बताया कि दोनों भाइयों पर प्रतिबंध लॉटरी का धंधा करने के आरोप में प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026