Tranding

बेटी की डोली उठने से पहले उठा बाप का जनाजा

हाजीपुर के मीनापुर में हुआ रह दिल दहलाने वाली घटना

मोहम्मद जमील इदरीसी को सैंकड़ो नमदीदा लोगों ने किया सुपुर्द ए खाक

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

बेटी की डोली उठने से पहले उठा बाप का जनाजा।यह दिल दहलाने वाली खबर हाजीपुर शहर के मीनापुर दर्ज़ी मोहल्ले से आई है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते शाम को मीनापुर दर्ज़ी मोहल्ला बाशिंदा व हाजीपुर शहर के मशहूर चोला टेलर के मालिक मोहम्मद जमील इदरीसी (65 साल लगभग) का अचानक तबीयत उस वक्त खराब हो गया जब उनके घर बेटी की शादी के मौके पर बुधवार की शाम मीलाद उन नबी हो रहा था।घर वाले उन्हें लेकर हाजीपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे।जहां वह कुछ देर बाद इंतकाल कर गए।बस क्या था यह खबर जैसे ही फैली कोहराम मच गया।चीख पुकार से पूरा मीनापुर दर्ज़ी मोहल्ला मातमी हो गया।मोहम्मद जमील इदरीसी की सबसे छोटी और तीसरी बेटी गुलनाज खातून की शादी आज तारीख 14 नवंबर को होनी थी।जिसकी सारी तैयारी हो चुकी थी।बारात आने से पहले ही बाप की मौत ने गुलनाज को बहुत बड़ा सदमा दे दिया।बताया जाता है कि मोहम्मद जमील इदरीसी बीते सोमवार को ही अपनी तबीयत खराब होने पर पटना शहर में इलाज के लिए गए थे।जहां से वह मंगलवार को ही घर लौटे थे।बेटी की डोली को उठाने की तैयारी कर रहे थे।खुशी वाले घर में न जाने किसकी बद नजर पड़ गई कि अचानक खुशी काफूर हो गया और मातम पसर गया।बुधवार की व शाम दरवाजे पर मोहल्ले वाले,मेहमान,रिश्तेदार की मौजूदगी मिलाद उन नबी का कार्यक्रम चल रहा था कि अचानक तबीयत इस कदर खराब हुआ कि मोहम्मद जमील इदरीसी सब को छोड़कर अपने मालिक ए हकीकी से जा मिले।मोहम्मद जमील इदरीसी को जुमरात की सुबह दस बजे लगभग स्थानीय कब्रिस्तान में सैंकड़ो नमदीदा लोगों ने सुपुर्द ए खाक किया।नमाज ए जनाजा इनके ही दामाद हाफिज मोहम्मद शमीम ने पढ़ाई और सभी लोगों ने दुआ ए मगफिरत की।हालांकि समाज के लोगों की अनूठी पहल करते हुए आज ही इनकी बेटी गुलनाज खातून की शादी करा दी।दरभंगा जिले से बाजाब्ता बारात आई और निकाह के बाद देर शाम बारात दुल्हन की डोली ले कर लौट गई।यह घटना एक तरफ खुशी और एक गम की तस्वीर बयां कर रही है।ऐसी घटना कभी कभी देखने और सुनने को मिलती है।मोहम्मद जमील इदरीसी के परिवार में चार बेटे है जिनमें दो की शादी हो चुकी है और दो बेटे बाकी है।जबकि तीन बेटी में दो की शादी कर चुके थे और सबसे छोटी की शादी करने की तैयारी मे ही थे कि दुनिया छोड़कर चले गए।जबकि बीवी का भी रो रो कर बुरा हाल है।यह भी बता दें कि मोहम्मद जमील इदरीसी का वैशाली जिले के मशहूर पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता का काफी गहरा संबंध था।इनके लिए सभी से दुआ ए मगफिरत की दरख्वास्त है।

Karunakar Ram Tripathi
94

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026