नौशाद आलम
मधेपुरा, बिहार
मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घोषई में शनिवार को धनेश्वर मंडल के खेत में खरीफ धान फसल कटनी प्रयोग किया गया। इस मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री शिव नारायण राउत एवं अवर संख्यिकी पदाधिकारी मुकेश कुमार मधेपुरा की मौजूदगी में खरीफ धान फसल कटनी प्रयोग संपन्न किया गया ह । रावत ने कहा कि सांख्यिकी निदेशालय के द्वारा पंचायत स्तर पर फसल कटनी प्रयोग किया जाता है ताकि सरकार को यह जानकारी मिल सके कि राज्य में फसल का औसत उपज क्या हुआ है । जिले के सभी राज्य सुखराम में लगभग क्रॉप कटिंग हो जाता है जिसका समेकित प्रतिवेदन राज्य को भेजी जाती है ताकि राज में उत्पादन और उत्पादकता का औसत मूल्यांकन किया जा सके वही बताते हुए कहा कि इससे किसानों का उत्पादन की स्थिति की जानकारी प्राप्त हो पाती है तथा इसके आधार पर किसानों को समय-समय पर फसल अनुदान की राशि भी मुहैया कराई जाती है बिहार राज फसल सहायता योजना इसी क्रॉप कटिंग पर आधारित है तथा इस पर अर्थव्यवस्था काम करती है । सरकार अपने स्तर से विकास के लिए योजनाएं बनाती रहती है । वहीं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि हर साल हर फसल के लिए अलग-अलग फसल कटनी प्रयोग किया जाता है । जिला के द्वारा आवंटित संभावित संख्या के आधार पर निर्धारित खेसर में प्रयोग का आयोजन किया जाता है ताकि उसे क्षेत्र का औसत उत्पादन की जानकारी मिल सके तथा प्रयोग कई स्तर पर किया जाता है । क्रॉप कटिंग के आधार पर हरा दान का तौल 23किलो 550 ग्राम प्राप्त हुआ । इस मौके किसान सलाहकार कुंज बिहारी शास्त्री,आत्मा अध्य्क्ष दिनेश शर्मा, वार्ड सदस्य नरेश यादव ,किसान धनेश्वर मंडल ,मनोज शर्मा, संतोष कुमार यादव एवं प्रहलाद शर्मा, गिरीश शर्मा उपस्थित थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026