Tranding

संविधान दिवस के अवसर पर पंजाब में सम्मानित होंगे गोरखपुर शहर के तीन अनमोल रत्न।

रमाशंकर गुप्ता

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

हेल्प फॉर निडी फाउंडेशन के जानिब से डी. ए. वी. कॉलेज बीबी वाला रोड, भटिंडा, पंजाब में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड में संविधान दिवस के अवसर पर गोरखपुर शहर के तीन अनमोल रत्नों को अपने-अपने क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने के लिए संस्था के जानिब से सम्मानित किया जाएगा। गोरखपुर शहर के तीन अनमोल रत्नों में से पहला नाम वरिष्ठ समाजसेवी हाज़ी जलालुद्दीन कादरी, दूसरा नाम युवा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष कुलदीप पांडेय व तीसरा नाम संराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के संरक्षक व डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी को अपने-अपने क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने के लिए संस्था के जानिब से सम्मानित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवार्ड समारोह में पूरे भारतवर्ष से लगभग 200 से ज्यादा लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के संरक्षक आनंद जैन ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
72

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026