Tranding

दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति को अविलंब जमीन पर उतारा जाए:अली इमाम भारती

अविलंब दर्ज़ी विकास वित्त निगम की स्थापना की जाए : राजू वारसी 

मिथिला की ऐतिहासिक धरती मधुबनी शहर पहुंचा इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन का कारवां, हुआ जोरदार स्वागत 

मधुबनी /हाजीपुर (वैशाली) बिहार

इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन का कारवां बिहार के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए दुनियाभर में पेंटिंग कला के लिए मशहूर मिथिला की ऐतिहासिक धरती मधुबनी पहुंचा।जहां पहली बार ऐतिहासिक सरजमीं मधुबनी शहर के भव्वारा में इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन का शानदार आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद इफ्तेखार इदरिसी व संचालन जिला पार्षद सदस्य मोहम्मद फैयाज ने किया।इस अवसर पर इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अली इमाम भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के इदरिसी या दर्ज़ी समाज का आर्थिक,समाजिक,शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्थिति काफी दयनीय है।जिसके विकास के लिए लगातार बीते साल 2023 से ही बिहार के हर जिले में इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन आयोजित कर सरकार से मांग किया जा रहा है कि इदरीसिया दर्ज़ी समाज के विकास के लिए 2019 में गठित बिहार राज्य दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति को अविलंब जमीन पर लाया जाए।इन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सदियों से उपेक्षित इदरिसी या दर्ज़ी समाज को सत्ता में भागीदारी दी जाए।वहीं प्रदेश महासचिव राजू वारसी ने बिहार सरकार से मांग कर कहा कि इदरीसिया दर्ज़ी समाज के विकास के लिए अविलंब दर्ज़ी विकास वित्त निगम की स्थापना करें।जिससे इस समाज के लोगों को ब्याज मुक्त ऋण देकर आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके।बिहार सरकार दर्जी समाज को स्कूल ड्रेस,सभी विभागों के ड्रेस का के सीलने का काम दे।वहीं प्रदेश संगठन सचिव सफर आलम ने समाज को शिक्षित बनने,संगठित होने और संघर्ष करने को कहा।जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद बशीर ने इदरीसिया दर्ज़ी समाज को एस सी,एस टी में शामिल करने की मांग की।वहीं आईडीएफ नेता मोहम्मद चांद ने कहा कि मधुबनी जिला में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पंचायत स्तर पर गठन किया जाएगा।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईडीएफ नेता मोहम्मद इफ्तेखार इदरीसी ने कहा कि इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन की मजबूती के लिए हम पूरी ताकत झोंक देंगे।बहुत जल्द मधुबनी जिला में इस संगठन को गांव गांव तक पहुंचाने की कोशिश शूरू कर दी जाएगी।वहीं कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला परिषद सदस्य मोहम्मद फैयाज राजनगर ने कहा कि मोहम्मद इफ्तेखार साहब ने मधुबनी जिला मुख्यालय में इदरिसी या दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन आयोजित कर पूरे जिला को बहुत ही अच्छा पैगाम दिया है।हम सभी एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष को तेज करेंगे।इन्होनें यह भी कहा कि हमारे दादा स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद जहूर मरहूम के सम्मान में मधुबनी में ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर फेडरेशन के दरभंगा जिलाध्यक्ष अहमद हुसैन उर्फ काले भाई ने कहा कि बहुत ही फख्र महसूस हो रहा है कि मिथिला की ऐतिहासिक धरती मधुबनी में पहली बार इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन आयोजित हुआ।यह सम्मेलन आने वाले दिनों में मधुबनी जिला और दरभंगा जिला के लोगों में बेदारी लाएगी।अभी समाज को एकजुट होकर अपने अधिकार की मांग करने की जरूरत है।कार्यक्रम में इससे पहले सभी मेहमानों को फूलों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।जबकि कार्यक्रम में मोहम्मद मुन्तजीर,मोहम्मद नेमतुल्लाह,मोहम्मद आफताब,मोहम्मद जहूर दर्ज़ी,मोहम्मद जीलानी,मोहम्मद अलाउद्दीन,मोहम्मद समरूल हक,मोहम्मद सदरे आलम,मोहम्मद अनवर हुसैन,मोहम्मद इरशाद आदि समेत सैंकड़ो इदरीसिया दर्ज़ी समाज के लोग मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026